भारत-ओंटेरियो ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए

गुरमुख सिंह

टोरंटो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और कनाडा के प्रधानमंत्रियों के बीच हुए परमाणु और खनन समझौते के एक सप्ताह बाद ही भारत ने गुरुवार को कनाडा के ओंटेरियो प्रांत के साथ खनन क्षेत्र के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

कनाडा का आर्थिक केंद्र माने जाने वाले इस प्रांत ओंटेरियो की राजधानी टोरंटो है और यहां तांबे, गिलट, जस्ते और हीरे के दुनिया के सबसे बड़े भंडार मौजूद हैं।

केंद्रीय खनन मंत्री बी. के. हांडिक ने ओंटेरियो के खनन मंत्री मिशेल ग्रेवेल के साथ इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद कहा, "सहमति पत्र पर हुए इस हस्ताक्षर से भारत और ओंटेरियो के बीच संबंधों के एक नए अध्याय की शुरूआत होगी।"

उन्होंने कहा, "सहमति पत्र पर हस्ताक्षर से देश में खनन एवं खनन से जुड़ी गतिविधियों में कनाडा का निवेश बढ़ेगा और भारत और ओंटेरियो के बीच संयुक्त उपक्रम स्थापित करने और तकनीक के हस्तांतरण में मदद मिलेगी।"

भारत ने अर्जेंटीना और नामीबिया के बाद अब कनाडा के प्रांत के साथ खनन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

हांडिक ने कहा, "कोलंबिया के साथ भी इस तरह के समझौते पर विचार चल रहा है और हम चीन के साथ भी इस पर काम कर रहे हैं।"

देश में खनन क्षेत्र की विकास दर 2.8 प्रतिशत है। हांडिक ने कहा, "हम खनन क्षेत्र में विकास दर को कम से कम पांच प्रतिशत तक बढ़ाना चाहते हैं इस सहमति पत्र से हमें यह लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+