विस्फोट के कारण गरीब रथ के छह डिब्बे पटरी से उतरे

पुलिस ने इस विस्फोट के लिए प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) को जिम्मेदार बताया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना देर रात 2.15 बजे कोकराझार के बाबुबिल इलाके की है। विस्फोट के कारण गुवाहाटी से कोलकाता जा रही गरीब रथ एक्स्रपेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और मौके पर राहत रेलगाड़ियां पहुंच गई हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रवक्ता एस. हाजोंग ने बताया, "गरीब रथ एक्सप्रेस अभी बाबुबिल पहुंची ही थी कि यह विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह रेलगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।"
उन्होंने कहा, "इसा घटना में रेलगाड़ी के चालक और कुछ अन्य यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। विस्फोट की वजह से छह डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।" पुलिस का कहना है कि विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया। गौरतलब है कि असम सरकार ने बुधवार को खुफिया सूचनाओं के आधार पर अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद यह विस्फोट हुआ।












Click it and Unblock the Notifications