नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन की इमारत उड़ाई

नक्सलियों ने अपने नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के मारे जाने के विरोध में यह बंद रखा है। धनबाद रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने बताया, "दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों ने हेगारा रेलवे स्टेशन की इमारत और निचितपुर के निकट पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।"
दास ने बताया कि नक्सलियों की इस वारदात के बाद से एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं। बंद को ध्यान में रखते हुए रेल अधिकारियों ने सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications