ऑनर किलिंग को किल करेंगे मंत्री!

नई दिल्ली। झूठे इज्जत के नाम पर होने वाली हत्याओं से निपटने के लिए एक कड़े कानून पर सहमति बनाने में विफल होने के बाद सरकार ने इस मुद्दे पर सुझाव देने के लिए मंत्रियों के एक समूह के गठन का फैसला गुरुवार को किया। सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

जानिए सेहत का हाल

सोनी ने कहा कि मंत्रिमंडल में समान जाति या गोत्र के नाम पर होनी वाली हत्याओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन के एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सम्मान के नाम पर होने वाली हत्याओं के मुद्दे पर चर्चा हुई और यह फैसला किया गया कि प्रस्ताव को राज्य सरकारों के पास उनका रुख जानने के लिए भेजा जाएगा। यह भी फैसला किया गया कि प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री, मंत्रियों के एक समूह का गठन करेंगे।

जानिए खेल जगत का हाल

सोनी ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में एक विधेयक लाने के लिए सरकार पर दबाव है। मंत्री ने कहा, "हम प्रयास करेंगे कि राज्य सरकारें शीघ्र ही अपने सुझाव केंद्र को भेंजे। हम एक मसौदा तैयार करने और उसे मानसून सत्र में भेजने का प्रयास करेंगे।" सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस सांसदों के विरोध के कारण इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल में मतभेद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+