हर मोर्चे के लिए तैयार है सेना : पी. चिदंबरम
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में 'प्रतिरोधात्मक विकल्प' के रूप में सेना की तैनाती की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बल राज्य में कानून और व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं। चिदंबरम ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "सेना को तैयार रखा गया है। उसकी तैनाती का मकसद प्रतिरोधात्मक विकल्प है। पुलिस और केंद्रीय बल वहां कानून-व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।"
श्रीनगर में मंगलवार को हुई झड़पों के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इन झड़पों में दो किशोर, एक महिला और एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई थी। बाद ही सेना की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा, "बुधवार को दो छोटी वारदातों को छोड़कर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण रही। गुरुवार को भी अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। जब तक जरूरी होगा श्रीनगर में सेना तैनात रहेगी।"
जानिए फिल्मी सितारों को
गृह मंत्री ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि श्रीनगर में सेना की जरूरत लंबे समय तक नहीं पड़ेगी। मैं राज्य के लोगों से अपील करता हूं कि वे कर्फ्यू का पालन करें और घर में ही रहें। यह महत्वपूर्ण है कि लोग सड़कों पर आकर पथराव न करें। अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे घर में रहें।"













Click it and Unblock the Notifications