सौर ऊर्जा से संचालित विमान का परीक्षण शुरू
इस विमान का नाम 'सोलर इंपल्स' है। विमान ने स्विट्जरलैंड के पेयर्न हवाई पट्टी से बुधवार को उड़ान भरी। इस विमान को पायलट आंद्रे बोर्कबर्ग 27,900 फुट की ऊंचाई तक ले जाएंगे। इसके बाद इस विमान को रात के समय इसकी बैटरी में संग्रहित सौर ऊर्जा के बल पर उड़ाने पर फैसला किया जाएगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेलीमेल' के अनुसार वैज्ञानिक इस परीक्षण के सफल रहने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इस विमान की परियोजना के सह-संस्थापक बरट्रैंड पिकार्ड ने कहा, "इस परियोजना का मकसद सौर ऊर्जा से संचालित विमान है जो बिना ईंधन के दिन और रात दोनों समय उड़ान भर सके।"
उन्होंने कहा, "इस उड़ान और इसी साल होने वाली एक अन्य परीक्षण उड़ान के बाद यह तय किया जाएगा कि विमान को पूरी दुनिया में उड़ाना संभव है या नहीं। इस परियोजना की विश्वसनीयता के लिए यह उड़ान निर्णायक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications