केरल में रेलगाड़ी में तोड़-फोड़ का संदेह
एक रेलवे अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि गाड़ी के ब्रेक पाइप काटे जाने की बात सामने आई है। इसे किसी कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से काटा गया है।
अधिकारी ने कहा कि रेलगाड़ी का चालक सबसे पहले गाड़ी के ब्रेक का परीक्षण करता है जब चालक ने ब्रेक का परीक्षण किया तो ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे थे।
नीलांबर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 6.45 बजे नीलांबर-शोरनर यात्री गाड़ी के ब्रेक का परीक्षण किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले इंजन और पहले कोच के बीच ब्रेक पाइप कटा हुआ पाया गया था बाद में जांच होने पर पता चला कि दूसरे कोचों के बीच भी ब्रेक पाइप कटे हैं।
पुलिस के एक विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में तिरुवनंतपुरम में वेंचीनद एक्सप्रेस में एक कंपार्टमेंट से डेटोनेटर का एक पैकेट बरामद हुआ है जिसे मेवलीकर रेलवे स्टेशन पर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
राज्य के गृह मंत्री कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा कि दोनों घटनाओं को सरकार गंभीरता से ले रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications