नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
रायपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) के शिविर पर नक्सलियों ने खुलेआम गोलीबारी की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. लोंगकुमार ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, "एकड़ा गांव स्थित सीआरपीएफ के शिविर पर दूर से गोलियां दागी गईं। जवानों ने जब जवाबी फायरिंग की तब नक्सली नजदीक के जंगलों में भाग गए।"
उल्लेखनीय है कि गत 29 जून को नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था, जिसमें 27 जवान शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications