झमाझम बारिश में नहाया उत्तरप्रदेश, गर्मी से राहत
लखनऊ। आखिरकार बरस ही गए बदरा। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हो रही मानसूनी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।राज्य के पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटों के दौरान जोरदार बारिश हुई है। मुरादाबाद, देवबंद, सहारनपुर, अमरोहा, आगरा, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बांदा, हमीरपुर, महोबा सहित विभिन्न जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 140 मिलीमीटर बारिश मुरादाबाद में दर्ज की गई। पूर्वाचल में भी विभिन्न स्थानों पर मामूली बारिश तो हुई। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में मानसून रफ्तार पकड़ लेगा और वहां अच्छी बारिश होगी। गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में बुधवार को तेज बारिश की संभावना है।
पढ़े : फिल्म जगत को
विभिन्न इलाकों में बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 33 डिग्री, बरेली में 32.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।













Click it and Unblock the Notifications