पाक सेना ने फिर की गोलाबारी, बीएसएफ जवान शहीद
जम्मू। पाकिस्तान अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। जिसके तहत उसने मंगलवार देर रात जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की। जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से चक फगवारी चौकी पर मंगलवार रात 11.30 बजे गोलीबारी की गई। इसमें बीएसएफ के कांस्टेबल हरि प्रसाद शहीद हो गए। गौरतलब है कि मंगलवार तड़के भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। इसमें सुल्तान अहमद नाम के एक कांस्टेबल शहीद हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications