हालात का जायजा लेने श्रीनगर जाएंगे गृह सचिव
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर रवाना हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया, "गृह सचिव कश्मीर जा रहे हैं। वह घाटी के हालात का जायजा लेंगे।"
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। श्रीनगर के लोगों में विश्वास कायम करने के मकसद से सेना ने बुधवार सुबह फ्लैग मार्च भी किया।इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री एम.एम. पल्लम राजू ने कहा है कि श्रीनगर में शांति बना रखने के लिए जब तक आवश्यक होगा तब तक सेना तैनात रहेगी।
राजू ने कहा, "श्रीनगर में सेना तब तक तक तैनात रहेगी जब तक इसकी जरूरत है। हम चाहेंगे कि सेना का काम वहां जल्द खत्म हो जाए।" रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस तरह के हालात में सेना की जरूरत पड़ती है और इसीलिए उसकी तैनाती की गई है। राज्य सरकार के आग्रह के बाद यह कदम उठाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications