उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी पर हुआ तेजाबी हमला
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ रहीं है। ताजा मसला यूपी के वाराणसी जिले का है, जहां अज्ञात लोगों ने थाने में घुसकर एक पुलिसकर्मी पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के आदमपुर थाने की है, जहां बुधवार तड़के कुछ लोग सुरक्षा को धता बताकर थाने में घुस गए और सिपाही दिनेश सोनकर (25) पर तेजाब फेंककर फरार हो गए।
आदमपुर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घायल पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह मिर्जापुर जिले का रहने वाला है। पुलिस तेजाब फेंकने वाले लोगों के बारे में फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सिंह ने कहा कि तेजाब फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस मान रही है कि सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक हुई है। सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उस दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।













Click it and Unblock the Notifications