भ्रष्टाचारी चीनी अधिकारी को मौत की सजा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चोगिंग नगर निगम के न्यायिक ब्यूरो के निदेशक 55 वर्षीय वेन कियांग को चीन के सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद निचली अदालत ने 14 अप्रैल को मौत की सजा सुनाई गई थी।
वेन की अपील को नगर पालिका की सर्वोच्च अदालत ने 21 मई को नामंजूर कर दिया था। वेन को रिश्वत लेने, आपराधिक गिरोहों से सांठ-गांठ रखने, बलात्कार और आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी करार दिया गया था।
निचली अदालत ने वेन को कंपनियों और व्यापारियों को अवैध फायदा पहुंचाने की खातिर लिए गए 12 लाख युआन रिश्वत मामले में दोषी ठहराया था।
वेन को आपराधिक गिरोहों से संबंध रखने और विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ बलात्कार करने का दोषी भी पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications