पाकिस्तानी सेना ने फिर की गोलीबारी, जवान शहीद
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से चक फगवारी चौकी पर मंगलवार रात 11.30 बजे गोलीबारी की गई। इसमें बीएसएफ के कांस्टेबल हरि प्रसाद शहीद हो गए।
गौरतलब है कि मंगलवार तड़के भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। इसमें सुल्तान अहमद नाम के एक कांस्टेबल शहीद हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications