भारत ने 'अस्त्र' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया
रक्षा सूत्रों ने बताया कि दृश्यव्य सीमा से परे इस मिसाइल को चांदीपुर परीक्षण रेंज से दागा गया।
परीक्षण रेंज के निदेशक एस.पी.दास ने आईएएनएस को बताया, "हम आंकड़े का विश्लेषण कर रहे हैं।"
'अस्त्र' एक आधुनिक सामरिक मिसाइल है। इसे सुपरसोनिक गति के साथ हेड-ऑन मोड में 80 किलोमीटर की दूरी तक तथा टेल-ऑन मोड में 20 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के विमान को लक्ष्य करने के लिए तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications