नक्सली बंद: उड़ीसा में यातायात प्रभावित
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के मलकानगिरी और रायगाड़ा जिलों में भारी वाहन न चलने की वजह से यातायात व्यवस्था मामूली रूप से बाधित हुई। इसी तरह रायगाड़ा जिले में सरकारी बस भी नहीं चल रहीं हैं।"
अधिकारी ने बताया कि राज्य के अधिकतर इलाकों में बंद से आम जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ है। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरूकुरी राजकुमार ऊर्फ आजाद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में बुधवार और गुरुवार को सात राज्यों में बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications