पंजाब और हरियाणा जलमग्न, चेतावनी जारी (लीड-1)

घग्गर और सतलुज नदी से जुड़ी नहरों में मंगलवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जल स्तर बढ़ गया। सेना बचाव अभियान चला रही है। बारिश की वजह से यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक राजीव दलाल ने लोगों राष्ट्रीय राजधानी को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चण्डीगढ़ के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाले अंबला-दिल्ली राजमार्ग संख्या-1 पर यात्रा न करने के लिए से कहा है।

दलाल ने कहा, "हमने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर यात्रा करने से बचने को कहा है क्योंकि यह हरियाणा के शाहाबाद के नजदीक टूट गया है। बचाव और मरम्मत कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही सब कुछ पटरी पर आ जाएगा।"

अंबाला में पिछले तीन दिनों में 550 मिलीमीटर बारिश हुई है, हालांकि अंबाला और कुरूक्षेत्र में बुधवार सुबह से बारिश नहीं हुई है।

अंबाला के उपायुक्त एस. पी. स्राव ने कहा,"अंबाला जिले में जगह-जगह तीन से चार फुट तक पानी भरा हुआ है। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है लेकिन हालात अब काबू में हैं।"

उन्होंने बताया,"हम स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन से के संपर्क में हैं।"

उधर, पंजाब के पटियाला और लुधियाना के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो गई। बारिश से चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कई उड़ानों में विलंब की वजह से हवाई अड्डे पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+