कश्मीर में कर्फ्यू जारी, सेना का फ्लैग मार्च
जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को हुई झड़पों के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बाद ही कर्फ्यू लगा दिया गया था। इन झड़पों में दो किशोर, एक महिला और एक सरकारी कर्मचारी मारे गए थे। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों सहित 90 से अधिक लोग घायल हुए थे।
सेना के प्रवक्ता जे. एस. बरार ने आईएएनएस को बताया के श्रीनगर हवाई अड्डे के निकट बुधवार सुबह सेना ने फ्लैग मार्च किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार घाटी में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications