बिहार में नक्सलियों ने सड़क क्षतिग्रस्त की
पुलिस के अनुसार बिकुआ गांव के नजदीक प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने गया-डुमरिया मार्ग को क्षतिग्रस्त किया। घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के लिए नक्सलियों ने जेसीबी मशीन का उपयोग किया।
इधर, गया के पुलिस अधीक्षक अमित लोढ़ा ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। नक्सलियों ने सात से आठ फुट तक सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरूकुरी राजकुमार ऊर्फ आजाद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में बुधवार और गुरुवार को बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications