बिहार में तापमान बढ़ा
पूरे राज्य में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं तथा चुभती धूप के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की सुबह पटना का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28़ 4, गया का 27़ 8 तथा पूर्णिया का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 37़ 4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आद्र्रता 35 से 40 प्रतिशत मापी गई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बुधवार को बताया,"राज्य में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।"
उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में बारिश की संभावना कम है हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की भी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications