पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के पटियाला और लुधियाना के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो गई। बारिश से चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कई उड़ानों में विलंब की वजह से हवाई अड्डे पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
बारिश से हरियाणा के कई इलाके जलमग्न हैं। अंबाला रेलवे स्टेशन में पानी जमा हो जाने से रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुरुक्षेत्र की सड़कें भी जलमग्न हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications