हिमाचल विश्वविद्यालय में झड़प, 4 छात्र घायल
पुलिस अधिकारी मथुरा दास ने आईएएनएस को बताया, "स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)और अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार तड़के लगभग 2.30 के करीब विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में झड़प हुई। इसमें चार छात्र घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि छात्रावास में कुछ लोगों के अवैध रूप से रहने के बारे में पता चलने पर एसएफआई के छात्र भड़क गए। इसके बाद एसएफफआई और एबीवीपी के छात्र संगठनों कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications