नक्सली बंद: झारखण्ड में 7 रेलगाड़ियां रद्द

रांची, 7 जुलाई (आईएएनएस)। नक्सलियों द्वारा सात राज्यों में दो दिवसीय बंद के आह्वान के मद्देनजर झारखण्ड में बुधवार को सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं जबकि पांच के मार्ग में बदलाव किया गया है।

रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों के बंद के मद्देनजर सात रेलगाड़ियां रद्द की गईं हैं और पांच के मार्ग में बदलाव किया गया है।"

रद्द की गईं रेलगाड़ियों में पलामू एक्सप्रेस, बरवाडीह-डेहरी आसनसोल एक्सप्रेस, टाटा-खड़गपुर एक्सप्रेस और चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस शामिल हैं।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता वी. एच. देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।"

गौरतलब है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरूकुरी राजकुमार ऊर्फ आजाद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में बुधवार और गुरुवार को बंद का एलान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+