गाजा पर नेतन्याहू के कदम सराहनीय: ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा और नेतन्याहू के बीच मंगलवार को अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद ओबामा ने कहा कि वह मानते हैं कि गाजा में सामान्य लोगों की जिंदगी में सुधार के लिए नेतन्याहू प्रतिबद्ध हैं।
ओबामा ने कहा, "हमने देखा कि जमीनी स्तर पर प्रगति हुई है। इसे स्वीकार करना होगा कि गाजा पर नाकेबंदी में ढील देने को लेकर तेज प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू शांति चाहते हैं। वह शांति के लिए जोखिम उठाने को भी तैयार हैं।"
इस मौके पर नेतन्याहू ने कहा, "सीधी वार्ता करने का यह उचित समय है। राष्ट्रपति ओबामा की मदद से मुझे और महमूद अब्बास (फिलीस्तीनी राष्ट्रपति) को सीधी बातचीत शुरू कर देनी चाहिए ताकि समस्या का राजनीतिक समाधान निकाला जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications