अमेरिकी नागरिक को रिहा करे चीन : अमेरिका
वाशिंगटन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी ने चीन से आग्रह किया है कि वह उस अमेरिकी नागरिक को रिहा कर दे जिसे आठ साल की सजा सुनाई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जूई फेंग को चीनी सरकार के कुछ गुप्त दस्तावेज हासिल करने के मामले में सोमवार को सजा सुनाई गई थी। फेंग पेशे से भूवैज्ञानिक हैं और उन पर 30, 000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। चीन में पैदा हुए फेंग को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने मंगलवार को कहा, "हम चीन की सरकार से आग्रह करते हैं कि मानवीय आधार पर फेंग को रिहा किया जाए और उन्हें तत्काल अमेरिका भेजा जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications