वेनेजुएला में कोलंबियाई तस्कर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अलबटरे रेंटेरिया मांटिला मादक पदार्थ तस्कर गिरोह 'नॉर्ट डेल वेले' का सरगना है। अमेरिका ने उसे गिरफ्तार करने के लिए पांच लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था।
मांटिला को पूर्वी कराकास में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी और वेनेजुएला के सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि 'नॉर्ट डेल वेले' दुनिया का सबसे बड़ा मादक पदार्थ तस्कर गिरोह है। इसका मुख्य सरगना डियागो लेनन मोंटयो पिछले दो दशकों में करीब 1,500 लोगों की हत्या करने का जिम्मेदार था। उसे वर्ष 2007 में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications