श्रमिकों के वेतनमान की होगी समीक्षा : हसीना
हसीना ने श्रमिकों से वेतनमान को लेकर हिंसा का सहारा नहीं लेने और धर्य से काम लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि श्रमिक कारखानों में तोड़फोड़ और बंद कर के खुद अपना नुकसान कर रहे हैं।
मंगलवार को एक समारोह के दौरान उन्होंने श्रमिकों द्वारा किए जा रहे उपद्रव के लिए कुछ निजी स्वार्थों को दोषी ठहराया।
समाचार पत्र न्यू एज में बुधवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हसीना ने अपने मंत्रियों और अधिकारियों से वेतनमान में संसोधन की प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications