फर्जी वीजा गिरोह की तलाश
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जाने का प्रयास कर रहे 27 लोगों को गिरफ्तार किया था।
दो घरेलू उड़ानों के कॉल सेंटर को फोन कर बताया गया कि 27 लोग फर्जी वीजा पर यात्रा कर रहे हैं और वे विमान का अपहरण करने का प्रयास करेंगे।
एक अधिकारी ने बताया, "हम अज्ञात फोन कर्ता पर नजर रख रहे हैं। वह गिरोह के मास्टरमांइड व्यक्ति तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग हो सकता है।"
सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात से इंकार किया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की योजना विमान अपहरण की थी। इसमें अधिकतर बांग्लादेश के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications