हाउस ऑफ लार्डस के भारतीय मूल के सदस्य ने इस्तीफा दिया

लंदन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। एक नए कानून के बुधवार से प्रभावी होने के कारण हाउस ऑफ लार्ड्स के भारतीय मूल के सदस्य लार्ड बागची सहित चार अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।

नए कानून में संसद या हाउस का सदस्य होने वालों को ब्रिटेन के कर विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है।

समाचार पत्र गार्जियन के अनुसार प्रसिद्ध वास्तुविद् लार्ड फॉस्टर इस्तीफा देने वाले हाउस के पांचवें सदस्य हैं।

बुधवार रात को कानून लागू होने से पहले धनी व्यापारी लार्ड स्वराज पाल सहित कई अन्य लोगों के भी हाउस से इस्तीफा देने की उम्मीद है। पाल ने पहले इस कानून के अनुसार पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया था।

नया कानून उन लोगों पर लागू होगा जो ब्रिटेन में रहते हैं लेकिन उसके अधिवासी नहीं हैं। इस कानून को संसद ने अप्रैल में पारित किया था और हाउस के सदस्यों को तीन महीने में इसकी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने या पद छोड़ने को कहा गया। यह अवधि बुधवार को खत्म हो रही है।

गार्जियन के अनुसार लार्ड फोस्टर और लार्ड बागची ने मंगलवार रात को इस्तीफा दिया।

लार्ड बागची वर्ष 1997 से हाउस के कंजरवेटिव सदस्य हैं। उन्होंने अपना करियर 15 वर्ष की उम्र में एक प्रशिक्षु धातु व्यापारी के रूप में शुरू किया। लंदन के रोजेंट्स पार्क में उनका पांच करोड़ पाउंड कीमत का मकान है। उनका एक मकान भारत में भी है। लार्ड बागची लंदन धातु बाजार के पूर्व अध्यक्ष हैं।

हाउस ऑफ लार्डस के अधिकारियों ने कहा कि विदा होने वाले सदस्य अपनी उपाधि को जीवनर्पयत धारण कर सकते हैं लेकिन वे संसद की कार्यवाही या बहसों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

नए कानून के पारित होने के पहले ब्रिटेन के बाहर पैदा होने के आधार पर कुछ लोगों को गैर अधिवासी का दर्जा दिया गया था। इससे उनको ब्रिटेन से बाहर अर्जित आय पर कर नहीं देना होता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+