पाचेको को गिरफ्तार करने को पुलिस स्वतंत्र : अदालत
पूर्व पर्यटन मंत्री की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रमोद शेत्ये ने कहा कि पाचेको के स्वस्थ हो जाने के बाद पुलिस की अपराध शाखा उन्हें हिरासत में ले सकती है।
पाचेको की कथित प्रेमिका 28 वर्षीय नादिया तोरादो की 28 मई को संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में वह और उनके सहयोगी लिंडन मोंटेरियो मुख्य आरोपी हैं।
कहा जा रहा है कि पाचेको से विवाद होने के बाद नादिया ने चूहा मारने वाला जहर खा लिया था।
पुलिस की अपराध शाखा द्वारा चार जून को नौ घंटे की पूछताछ के बाद पाचेको करीब एक महीने तक लापता रहे। उन्होंने मारगोवा की एक अदालत में पिछले हफ्ते आत्मसमर्पण किया था।
दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पाचेको के तनाव और पीलिया की शिकायत करने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications