करात ने सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ माकपा की भूमिका को सराहा
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की नीतियों का विरोध करने के लिए वामदलों के भाजपा से हाथ मिलाने के कांग्रेस के आरोप के बाद करात का यह स्पष्टीकरण सामने आया।
करात ने पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के आगामी अंक के लिए लिखे एक लेख में कहा कि माकपा की राजनीति और सांप्रदायिकता के खिलाफ इसका रुख जगजाहिर है। माकपा और वामदलों ने भाजपा के प्रतिनिधित्व वाली सांप्रदायिक राजनीति का विरोध करने में भूमिका निभाई है और लगातार धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की है। उसने कांग्रेस की तरह समझौते नहीं किए।
भाजपा और वाम दलों द्वारा पांच जुलाई को अलग-अलग भारत बंद का हवाला देते हुए करात ने कहा कि लोगों के भारी विरोध का सामना कर रही कांग्रेस और कारपोरेट मीडिया अब वाम-भाजपा एकता का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों के इस बंद में शामिल होने की अनदेखी कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications