कर्नाटक के लोकायुक्त ने इस्तीफा वापस लिया
हेगड़े ने राज्यपाल एच.आर.भारद्वाज से मुलाकात की और अपना इस्तीफा वापस ले लिया। हेगड़े चाहते थे कि उनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी हो।
सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, हेगड़े ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने राज्यपाल से मुलाकात की और इस्तीफा वापस ले लिया।"
हेगड़े ने इसके पहले इस्तीफा वापस लेने के भारद्वाज के निवेदन को खारिज कर दिया था। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम, कर्नाटक की राजनीतिक पार्टियों और कई संगठनों के निवेदन को भी अस्वीकार कर दिया था। अंत में वह अपना इस्तीफा वापस लेने को तब तैयार हुए, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनसे फोन पर बात की और इस्तीफा वापस लेने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications