दिल्ली नगर निगम को भंग करने की मांग
कांग्रेस पार्षदों ने निगम मुख्यालय टाउन हॅाल के बाहर प्रदर्शन किया। निगम में विपक्ष के नेता जय किशन शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और गलत नीतियों की वजह से निगम दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है।
शर्मा ने आरोप लगाया कि संपत्ति कर, विज्ञापन और पार्किं ग कर निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में काफी कम वसूले गए हैं। साथ ही निगम के आय और खर्च में भी काफी अंतर है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से विकास की परियोजनाएं भी रूकी पड़ी हैं। निगम की कोई भी योजना संतोषजनक नहीं कही जा सकती।
उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की गलत नीतियों की वजह से राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications