रूस में 75 टन मादक पदार्थ की तस्करी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस के मादक पदार्थ नियंत्रक सेवा के प्रमुख ओलेग सफोनोव ने कहा कि अफगानिस्तान से करीब 30 फीसदी हेरोइन मध्य एशिया के रास्ते यहां आती है।
उन्होंने कहा, "रूस-कजाकिस्तान सीमा के विस्तार होने की वजह से उराल संघीय जिला के रास्ते मादक पदार्थ का एक बड़ा हिस्सा यहां आता है और बाद में यह पूरे रूस में वितरित किया जाता है।"
सफोनोव ने बताया, " पिछले साल मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 120,000 लोग गिरफ्तार किए गए थे। मेरा मानना है कि यह समस्या केवल पुलिस की कार्रवाई से हल नहीं होने वाला है। यह जटिल मामला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications