पाकिस्तान में गोलीबारी, 6 मरे
समाचार पत्र 'डान' के मुताबिक मंगलवार की देर रात न्यू कराची इलाके में जमीन के विवाद पर दो समूह आपस में भिड़ गए। इस दौरान चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वाले कथित तौर पर सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सदस्य बताए जा रहे हैं।
कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर और अयूब गोठ इलाकों में हुई गोलीबारी में दो अन्य लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications