हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन शुरू

सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "हेल्पलाइन नंबर 0171-2530401 के अलावा लोग अंबाला के उपायुक्त को उनके आवास पर 0171-2552200 और 2552201 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित मंडलीय विकास एवं पंचायत (परिषद) के अधिकारियों और तहसीलदारों से भी संपर्क किया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "जिला प्रशासन की ओर से जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। हमने लोगों से आग्रह किया है कि वे धैर्य रखें और राहत कार्यो में प्रशासन को सहयोग दें।"

उन्होंने बताया, "पिछले तीन दिनों से अंबाला में हो रही भारी बारिश के कारण टांगरी नदी उफान पर है। जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।"

अधिकारियों ने हालांकि बताया कि जिले में रेल एवं सड़क यातायात धीरे-धाीरे सामान्य हो रहा है।

उत्तर रेलवे के अंबाला खंड के व्यावसायिक प्रबंधक जी.एम. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हालात सुधर जाएंगे।"

राज्य की राजधानी चण्डीगढ़ से लगभग 45 किलोमीटर दूर अंबाला में पिछले तीन दिनों के भीतर करीब 600 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

हरियाणा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता महेश कुमार ने कहा, "सरकारी अमला राहत कार्यो में पूरी तरह जुटा हुआ है। सभी राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जिले की मुख्य सड़कों पर आवागमन सामान्य है।"

कुमार ने बताया, "सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ से टूटी सड़कों की मरम्मत पानी घटने के बाद 15 दिनों के भीतर कर दी जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+