अमेरिकी महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति मंगलवार की रात उसके आवास में घुस आया और चाकू दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पेंटहाउस में अकेले रहने महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पांच लाख रुपये भी लेकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक विलयम जेफर्सन क्लिंटन फाउंडेशन के लिए कार्य करने वाली यह महिला पिछले डेढ़ वर्ष से यहां रह रही है। उसे चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ए.के. खान ने पीड़ित महिला के आवास का मुआयना किया।
पीड़ित महिला द्वारा दिए गए ब्योरे के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications