बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों की पिटाई से 2 की मौत
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने रात को अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास से दो लोगों को पकड़ लिया और बच्चा चोर होने के संदेह में दोनों को बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों की पिटाई से दोनों की मौत हो गई।
अकबरनगर थाना के प्रभारी एस़ एऩ सिंह ने बुधवार को बताया कि एक का शव स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास से बरामद किया गया जबकि दूसरे व्यक्ति का शव बुधवार को खेरैया गांव से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पांच जुलाई को भी तीन महिलाओं को बच्चा चोर समझ कर लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की थी जिन्हें बचाने में पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। इस घटना में पुलिस उपाधीक्षक समेत करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications