इराक में आतंकवादी हमले में 6 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से बताया है कि पश्चिमी बगदाद से 20 किलोमीटर दूर अबू गरीब में आतंकवादियों ने पांच घरों को निशाना बनाया ।
इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी के घर को भी निशाना बनाया।
इराकी न्यूज एजेंसी अश्वत अल-इराक के रिपोर्ट में बताया गया है कि बगदाद में एक धार्मिक समारोह के दौरान हुए हमले में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications