अमेरिका में गर्मी के प्रकोप से कई जगह बिजली गुल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक्यू वेदर और अन्य मौसम रिपोर्टो के मुताबिक वाशिंगटन डीसी से 50 किलोमीटर दूर मेरीलैंड के फ्रेडरिक में सर्वाधिक तापमान 41.1 डिग्री और न्यूयार्क में 39.44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वाशिंगटन डीसी और फिलाडेल्फिया में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूयार्क के एक स्थानीय चैनल के मुताबिक एयर कंडीशनरों के लिए बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी होने से न्यूयार्क और वाशिंगटन में बिजली की किल्लत हो गई। मेनहट्टन, क्वीन्स, ब्रूकलिन और स्टेटन आईलैंड की हजारों इमारतों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई।
मांग में अचानक बढ़ोतरी होने से स्टेटन आइलैंड का एक ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने की इस घटना के बाद यहां के मीडिया में कहा जा रहा है कि देश में विद्युत आपूर्ति हेतु उपयोग की जा रही आधारभूत संरचना अब पुरानी पड़ चुकी है अब इसे बदलना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications