शोर से बचने के लिए चिल्लाती हैं व्हेल
एक नए अध्ययन में पता चला है कि व्हेल भी पुकारती हैं। कभी-कभी उनकी इस पुकार को अन्य व्हेलों से संपर्क के लिए की जाने वाली पुकार कहा जाता है। ऐसा वे या तो अकेली होती हैं तब करती हैं या फिर जब दूसरी व्हेलों में शामिल हो रही होती हैं तब करती हैं। राइट व्हेलें बहुत जल्दी-जल्दी इस तरह की ध्वनियां निकालती हैं।
राइट व्हेल्स बड़े आकार की बैलीन व्हेल होती हैं जो तटों के नजदीक ही रहती हैं। उनको यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि उनके तटों के नजदीक रहने, धीमी गति से तैरने की वजह से उनका शिकार आसान होता है और वे मृत्यु के बाद जल पर ऊपर तैरती रहती हैं।
पेन स्टेट विश्वविद्यालय की सुजान पार्क्स ने पर्यावरणीय शोर की अलग-अलग स्थितियों में उत्तरी अटलांटिक की राइट व्हेलों का अध्ययन किया था।
अध्ययनकर्ता पार्क्स कहती हैं, "मानव गतिविधियां राइट व्हेल जैसे समुद्री जानवरों के संरक्षण के लिए चिंता का विषय हैं।"
विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विलुप्तप्राय राइट व्हेलों के संरक्षण के लिए उनकी आवाज की निगरानी की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications