कम दूरी की 'अस्त्र' मिसाइल का परीक्षण
रक्षा सूत्रों ने बताया कि दृश्यव्य सीमा से परे इस मिसाइल को राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से दागा गया।
इसके पहले इस मिसाइल को मंगलवार को दागा गया था। परीक्षण रेंज के निदेशक एस.पी.दास ने आईएएनएस को बताया, "हम दोनों परीक्षणा से प्राप्त आंकड़े का विश्लेषण कर रहे हैं।"
'अस्त्र' एक आधुनिक सामरिक मिसाइल है। इसे सुपरसोनिक गति के साथ हेड-ऑन मोड में 80 किलोमीटर की दूरी तक तथा टेल-ऑन मोड में 20 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के विमान को लक्ष्य करने के लिए तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications