श्रीलंका में यूएन कर्मियों को घर से काम करने का आदेश (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के खिलाफ लड़ाई में हुए कथित युद्ध अपराधों की जांच के संयुक्त राष्ट्र के फैसले के खिलाफ मंगलवार से विरोध प्रदर्शन शुरू हुए।

एक स्थानीय संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी ने कहा, "हमें बताया गया है कि हम अपने घरों से अपना काम कर सकते हैं क्योंकि कार्यालय आना असुविधाजनक होगा।"

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को कार्यालय से बाहर निकलने से करीब तीन घंटे तक रोके रखा। विदेश मंत्री रोमेश जयसिंहा की मध्यस्थता के बाद संयुक्त राष्ट्र कर्मी कार्यालय से बाहर निकल सके।

मंगलवार को सरकार समर्थन नेशनल फ्रीडम फ्रंट के कुछ कार्यकर्ताओं की संयुक्त राष्ट्र कार्यालय से बाहर पुलिस से झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारियों के नेता और आवास एवं निर्माण मंत्री विमल वीरावंसा ने कहा, "श्रीलंका में कथित युद्ध अपराधों की जांच के लिए समिति बनाने के फैसले को जब तक वापस नहीं लिया जाता तब तक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के सामने हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।"

श्रीलंका में पिछले वर्ष समाप्त हुए तमिल युद्ध के अंतिम दौर में हुई ज्यादतियों पर यूएन महासचिव बान की-मून को सलाह देने के लिए दो सप्ताह पहले यूएन ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

श्रीलंका सरकार ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, "श्रीलंका के एक लोकतांत्रिक समाज होने के नाते सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनों सहित विरोध के स्वर उठाने के अधिकार का सम्मान करती है। इसके अनुसार पुलिस ने परिसर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी है।"

बयान में कहा गया कि सरकार को अपनी अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान है और पर्याप्त संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+