स्तन कैंसर के इलाज के लिए बनी नई दवा
लंदन के किंग्स कॉलेज में हुए एक शोध में पाया गया कि ओलेपरिब नाम की दवा आनुवांशिक कारणों से पैदा होने वाली कैंसर कोशिकाओं को नियंत्रित करके ट्यूमर के आकार में खासी कमी लाने में सक्षम है।
हर साल स्तन कैंसर के करीब 1,500 मामले आनुवांशिक होते हैं और बच्चादानी के कैंसर के हर 10 मामलों में से एक का कारण आनुवांशिक होता है।
टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक शोध के निष्कर्षो में कहा गया है कि स्तन कैंसर के 40 प्रतिशत और बच्चादानी के कैंसर की 33 प्रतिशत मरीजों में इस दवा के असर से ट्यूमर के आकार में कमी करने और छह महीनों तक इसमेंवृद्धि रोकने में मदद मिली है।
यह दवा हालांकि अभी परीक्षण के दौर में है और फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications