अफगानिस्तान में 5 सैनिकों की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल जमीर आजमी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि सैनिक बुधवार तड़के गजनी प्रांत के अंदर जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए थे।

आजमी ने बताया कि नाटो की नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के एक लड़ाकू विमान ने ईकाई को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

उन्होंने बताया, "ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं अब फिर से ऐसा नहीं होगा।"

आईएसएएफ के प्रवक्ता जनरल जोसेफ ब्लोट्ज ने कहा कि विदेशी जवानों और अफगान सेना के बीच तालमेल के अभाव की वजह से ऐसी घटना हुई।

उन्होंने कहा, "हमें अब तक यही मालूम है कि अफगान राष्ट्रीय सेना (एएनए) के जवानों पर आईएसएएफ ने हमला किया था। इसके लिए मुझे अफसोस है।"

ब्लोट्ज ने कहा कि अफगान और नाटो के अधिकारी इस मामले में संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+