नक्सली बंद: छत्तीसगढ़ में जनजीवन, लौह अयस्क परिवहन प्रभावित
पुलिस मुख्यालय में एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नक्सली बंद, हिंसा की आशंका के बीच शुरू हुआ और बस्तर के 40,000 वर्ग किलोमीटर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बस्तर में बुधवार को बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहन नहीं थे। राष्ट्रीय राजमार्गो पर हमलों की आंशका है के चलते यहां भी सार्वजनिक परिवहन सेवा नदारद थी।
उन्होंने कहा कि बीजापुर, कांकेर और दंतेवाड़ा में जंगली सड़कों पर नक्सलियों ने लकड़ी के शहतीर रख यातायात अवरुद्ध किया।
बस्तर की नारायणपुर-ओरछा सड़क, कांकेर जिले के पखंजूर और भानुप्रतापपुर में सड़कों को बंद किया गया। दंतेवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग 221 और बीजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बसें नहीं चलीं।
रेल डिब्बों की अनुपलब्धता के कारण देश में सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और निर्यातक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड का लौह अयस्क परिवहन प्रभावित हुआ।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लांगकुमेर ने कहा कि बस्तर की सरकारी इमारतों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। अभी तक कहीं हिंसा का समाचार नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications