'शांति स्थापित होने तक श्रीनगर में तैनात रहेगी सेना'
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा राज्य मंत्री एम.एम. पल्लम राजू ने कहा है कि श्रीनगर में शांति बना रखने के लिए जब तक आवश्यक होगा तब तक सेना तैनात रहेगी।
राजू ने कहा, "श्रीनगर में सेना तब तक तक तैनात रहेगी जब तक इसकी जरूरत है। हम चाहेंगे कि सेना का काम वहां जल्द खत्म हो जाए।"
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस तरह के हालात में सेना की जरूरत पड़ती है और इसीलिए उसकी तैनाती की गई है। राज्य सरकार के आग्रह के बाद यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा, "सेना को उस समय बुलाया जाता है जब स्थिति नियंत्रण से बाहर चली जाती है। श्रीनगर में सेना की तैनाती जरूरी और राष्ट्र के हित में थी।"
राजू ने कहा कि श्रीनगर में स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही जनजीवन सामान्य हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने भी कश्मीर घाटी के हालात पर चिंता जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications