दिल्ली के दोहरे हत्याकांड में सजा का फैसला टला
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीध एस. के. सरवरिया ने बुधवार को इस मामले पर सजा का फैसला सुरक्षित रखा है।
न्यायालय ने एक जुलाई को आरोपी मिथिलेश कुमार सिंह को हत्या, लूट और हत्या के प्रयास का दोषी करार दिया था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि सिंह को मौत की सजा मिल सकती है।
सिंह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। उसने दो मार्च 2007 को 60 वर्षीय सुरजीत कौर और उनके 12 साल के नाती करमवीर सिंह की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications