हिमाचल में बाढ़, अलर्ट जारी

अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू, मंडी, किन्नौर और शिमला जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

कुल्लू के उपायुक्त बी. एम. नंता ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से व्यास, पार्वती व तीर्थन सहित उनकी सहायक नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है।"

उन्होंने बताया कि व्यास नदी से लगे हुए गांव और शहर के लोगों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

नंता ने कहा कि व्यास नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि चण्डीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 को कुछ जगहों पर छू रहा है।

मंडी जिले से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनोगी में नदी का पानी राजमार्ग पर भर गया था।

अधिकारी ने कहा,"हम जलस्तर पर निगरानी रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में राजमार्ग को अस्थाई तौर पर बंद किया जा सकता है।"

राज्य में मूसलाधार बारिश की वजह से शिमला में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते यातायात बाधित हुआ है।

किन्नौर जिले में विभिन्न जगहों पर हुए भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 को बंद किया गया था।

किन्नौर के पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह पथानिया ने बताया, "किन्नौर की अधिकतर सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। राजमार्ग वंगटू और मालिंग में बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+