नक्सली बंद से उड़ीसा में सड़क, रेल यातायात प्रभावित
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मल्कानगिरी और रायगड़ा जिले के कुछ इलाकों में यातायात कम रहा और रायगड़ा जिले में भारी वाहन सड़कों से दूर रहे। रायगड़ा जिले में सरकारी बसें नहीं चलीं।"
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के कंधमाल जिले में पेड़ गिराकर सड़क रोकने से कंधमाल जिले के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ।
बहरहाल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जनजीवन सामान्य रहा। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
बंद को देखते हुए रेलवे ने नक्सली प्रभाव वाले इलाकों में कुछ रेलगाड़ियों को कम दूरी तक चलाने का फैसला किया।
नक्सली उड़ीसा के आधे इलाके में सक्रिय हैं। मल्कानगिरी, रायगड़ा, गजपति, देवगढ़ और संबलपुर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications